झाड़ियों से दहाड़ मरती हुई निकली बाघिन पर्यटक डरे

झाड़ियों से दहाड़ मरती हुई निकली बाघिन पर्यटक डरे

झाड़ियों से दहाड़ मरती हुई निकली बाघिन पर्यटक डरे

सवाई माधोपुर 17 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो रणथंभौर के जोन नम्बर एक का बताया जा रहा है । वायरल वीडियो में एक बाघिन दहाड़ मरती हुई झाड़ियों से निकलकर पर्यटकों से भरी जिप्सी की तरफ दौड़ते हुवे नजर आ रही है । बाघिन जिप्सी की तरफ दौड़ते हुवे हमलावर स्थित में नजर आ रही है । बाघिन को अपनी ओर आते देख जिप्सी में सवार पर्यटको की मानो सांसे थम सी गई हो । जिप्सी में सवार पर्यटकों ने बाघिन को हल्ला मचाकर भगाया और फिर बाघिन फिर से झाड़ियों में ओझल हो गई ।बताया जा रहा है कि बाघिन का ये वीडियो रणथंभौर के जोन नम्बर एक का है और पर्यटकों की जिप्सी की तरफ दौड़ने वाली बाघिन सुल्ताना यानी बाघिन टी 107 है । वीडियो कुछ माह पुराना बताया जा रहा है । हालांकि वनाधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई है ।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.