कोटा-बूंदी में किसानों का शत-प्रतिशत गेहूं खरीदा जाएगाः बिरला

कोटा-बूंदी में किसानों का शत-प्रतिशत गेहूं खरीदा जाएगाः बिरला

कोटा-बूंदी में किसानों का शत-प्रतिशत गेहूं खरीदा जाएगाः बिरला
केद्रों की वर्तमान खरीद क्षमता बढ़ेगी, नए केंद्र खुलेंगे, जल्द तुलाई के लिए नए टोकन जारी होंगे
कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में एफसीआई, राजफेड और अन्य एजेंसियां किसानों से शत-प्रतिशत गेहूं खरीदेंगी। इसके लिए खरीद केंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, खरीद के लिए नए केंद्र खोले जाएंगे। गेहूं खरीद की प्रक्रिया जल्द पूरी हो इसके लिए नए टोकन भी जारी किए जाएंगे। यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसदीय क्षेत्र में गेहूं खरीद की प्रक्रिया की समीक्षा के बाद कही। कोटा-बूंदी क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को जानकारी दी थी। इसके बाद बिरला ने सोमवार को कोटा व बूंदी के जिला कलक्टर तथा एफसीआई और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में बिरला ने कहा कि गेहूं खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 120 क्विंटल की सीलिंग को समाप्त करने के कड़े निर्देश दते हुए कहा कि एफसीआई, राजफेड और अन्य एजेसियां किसानों से शत-प्रतिशत गेहूं की खरीद करेंगी।
बिरला ने कहा कि एफसीआई और राजफेड अपनी खरीद क्षमता को बढ़ाएंगे तथा प्रतिदिन खरीद की सीलिंग को भी समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज को बेचने के लिए 30 जून तक इंतजार नहीं करेगी। किसान अपनी उपज को जल्द से जल्द अच्छी कीमत पर बेच सके इसके लिए नए केंद्र खोले जाएं तथा नए टोकन भी जारी किए जाएं। इससे किसानों का बारी जल्द आएगी।
बैठक में कोटा कलक्टर उज्जवल राठौड़, बूंदी कलक्टर आशीष शर्मा, कोटा शहर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शरद चैधरी, एफसीआई तथाा अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
भामाशाहमंडी में प्रतिदिन तुलेगी 30 हजार बोरी
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने एफसीआई के अधिकारियों को भामाशाहमंडी स्थित खरीद केंद्रों को बढ़ाकर प्रतिदिन 30 हजार बोरी करने के निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि एफसीआई के अधिकारी आने वाले दिनों में इसे 50 हजार बोरी तक करने के प्रबंध करें।
एफसीआई देगी राजफेड को बारदाना
बरदाने की अनुपलब्धता के चलते राजफेड केंद्रों के प्रारंभ नहीं होने को लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने गंभीरता से लिया। बिरला ने एफसीआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मांग के अनुसार राजफेड को तत्काल बारदाना उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कोटा कलक्टर उज्जवल राठौड़ और बूंदी कलक्टर आशीष शर्मा से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि राजफेड के केंद्रों पर जल्द से जल्द तुलाई प्रारंभ हो।
बंटाई के खेतों की उपज भी खरीदी जाएगी
बंटाई पर दिए गए खेतों की उपज को एफसीआई द्वारा नहीं खरी खरीदने की शिकायतों पर भी लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था बरसों से चली आ रही है तथा हर बार एफसीआई इन काश्तकारों की उपज भी खरीदती है। उन्होंने इस बार भी पहले की ही तरह ऐसे काश्तकारों की उपज खरीदने के निर्देश देते हुए इसके लिए प्रक्रिया बनाने को कहा।
गोदाम व रैक की व्यवस्था अभी से करें
गेहूं खरीद के बाद उसके रखाव तथ उठान में समस्या नहीं आए इसके लिए भी बिरला ने एफसीआई के अधिकारियों को अभी से तैयारी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी किराए पर गोदाम लेने के लिए अपने गोदाम भरने का इंतजार नहीं करें। ऐसे करने से खरीद प्रक्रिया बाधित होती है। अधिकारी अभी से गोदाम किराए पर लें। इसके अलावा गेहंू के उठान के लिए भी ट्रेन के रैक की बुकिंग समय पर कर ली जाए। उन्होंने कोटा व बूंदी के कलक्टर को गेहंू के उठाव के लिए एफसीआई को पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध करवाने को भी कहा।
ओलावृष्टि प्रभावित फसल के लिए बदलें पैरामीटर
पिछले दिनों अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान हुआ था। ओलावृष्टि से प्रभावित फसल की खरीद के लिए भी लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने एफसीआई के अधिकारियों को पैरामीटर बदलने के निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खरीद केंद्र पर आने के बाद किसी भी किसान को लौटाया नहीं जाए।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.