101 कर्मचारी रेल मंत्री अवार्ड से सम्मानित

101 कर्मचारी रेल मंत्री अवार्ड से सम्मानित

101 कर्मचारी रेल मंत्री अवार्ड से सम्मानित - वांछित खरे और दानिश शहाब भी शामिल

Rail News: भारतीय रेलवे के 101 अधिकारियों और कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 21 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

इस सूची में पश्चिम-मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता वांछित खरे और वरिष्ठ खंड अभियंता दानिश शहाब का नाम भी शामिल है।

सम्मान के विभिन्न क्षेत्र

इस साल चयनित 101 कर्मचारियों में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा:

  • 15 कर्मचारियों को नवाचार (Innovation) के क्षेत्र में योगदान के लिए।
  • 16 कर्मचारियों को दूसरों की जान बचाने और रेलवे की संपत्ति की रक्षा के लिए।
  • 17 कर्मचारियों को रेलवे की आय बढ़ाने, टिकटलेस यात्रा रोकने और राजस्व चोरी पर नियंत्रण के प्रयासों के लिए।
  • 22 कर्मचारियों को रेल परिचालन, सुरक्षा और संरक्षा में बेहतरीन योगदान के लिए।
  • 16 कर्मचारियों को विभिन्न परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए।

इसके अलावा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों को भी अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही, मेडिकल, कार्मिक, और ट्रैक मेंटेनेंस जैसे विभागों में कार्यरत 13 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पिछले साल के उल्लेखनीय योगदान

गत वर्ष भी पश्चिम-मध्य रेलवे के दो कर्मचारियों को इस सम्मान से नवाजा गया था। इसमें भोपाल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (मूवमेंट) प्रिंस विक्रम और कोटा मंडल के महावीर जी स्टेशन पर कार्यरत पॉइंट्समैन केके शर्मा शामिल थे।

पॉइंट्समैन केके शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए एक सवारी गाड़ी के हॉट एक्सेल से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोका था। उनकी सतर्कता और साहस की रेलवे द्वारा व्यापक सराहना की गई।

भारतीय रेलवे के लिए गर्व का अवसर

यह पुरस्कार उन अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, जिन्होंने रेलवे की उन्नति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

G News Portal G News Portal
170 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.