रेलवे वर्कशॉप के 139 कर्मचारी पुरस्कृत – कोटा

रेलवे वर्कशॉप के 139 कर्मचारी पुरस्कृत – कोटा

रेलवे वर्कशॉप के 139 कर्मचारी पुरस्कृत
कोटा। न्यूज़. रेलवे वर्कशॉप में शुक्रवार को रेल सप्ताह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 139 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वालों में प्रत्येक माह घोषित 11 कर्मचारियों के अलावा 20 पर्यवेक्षक भी शामिल हैं।
मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता ने सम्मान स्वरूप कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र और नगद पुरस्कार बांटे।
सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि यह कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि कोरोना काल में भी वर्कशॉप ने पूरे भारत में सबसे ज्यादा काम किया गया। गुप्ता ने कहा कि इसके लिए सभी कर्मचारी विशेष

बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक जेएस मीणा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सोहन सिंह परमार, उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं लेखा अधिकारी राजकुमार प्रजापत, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी संजय कुमार, शमशाद खान, कल्याण निरीक्षक मेघश्याम मेश्राम और विनोद कुमार अग्रवाल सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मनीषा मनीषा गुप्ता थीं।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.