परिक्षार्थियों के लिए कोटा हिसार ट्रेन में अतिरिक्त कोच

परिक्षार्थियों के लिए कोटा हिसार ट्रेन में अतिरिक्त कोच

परिक्षार्थियों के लिए
कोटा हिसार ट्रेन में अतिरिक्त कोच
कोटा 21 सितम्बर। विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों तथा अन्य रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा हिसार कोटा स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 09807 कोटा से हिसार स्पेशल ट्रेन में 24 सितम्बर को तथा 26 सितम्बर को कुल दो दिन अतिरिक्त 2 शयनयान श्रेणी कोच लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09813 कोटा से हिसार स्पेशल ट्रेन में 25 सितम्बर को 2 शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है। इनमें कंफर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.