कोटा। रेलवे प्रशासन ने कोटा गार्ड-ड्राइवर लॉबी, मंडल रेलवे चिकित्सालय और डीआरएम ऑफिस के वाहन स्टैंड संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों को सीलबंद लिफाफे में आवेदन-पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा के कल्याण अनुभाग में जमा करना होगा।
इस ठेके के लिए रेलवे ने घोषणा की है कि कोटा में कार्यरत या सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के बेरोजगार पुत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदकों को दो ऐसे रेल कर्मचारियों की जमानत देनी होगी जिनकी सेवानिवृत्ति में कम से कम 5 साल का समय शेष हो।
ठेका लेने वालों को आवेदन फॉर्म के साथ कोटा मंडल कर्मचारी कल्याण कोष अध्यक्ष के पक्ष में ₹25,000 की अमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। यदि ठेका अवधि सफलतापूर्वक पूरी होती है तो यह राशि बिना ब्याज के लौटा दी जाएगी।
वाहन स्टैंड का ठेका एक साल के लिए दिया जाएगा। न्यूनतम शुल्क वाहन स्टैंड से प्राप्त आय का 25% होगा। 25% से अधिक शुल्क जमा करने की पेशकश करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों को आवेदन पत्र में यह प्रतिशत स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा।
स्टैंड शुल्क हर महीने की 20 तारीख से पहले रेलवे में जमा करना अनिवार्य होगा।
#RailwayNews #VehicleStandTender #KotaRailway
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.