बिरला शनिवार करेंगे अंडर ब्रिज का निरीक्षण

बिरला शनिवार करेंगे अंडर ब्रिज का निरीक्षण

बिरला शनिवार करेंगे अंडर ब्रिज का निरीक्षण
कोटा। न्यूज़. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को कापरेन-घाट का बराना स्थित रेलवे अंडर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बिरला ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस ब्रिज में पानी भरने की समस्या को लेकर गुरुवार को केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल धरने पर बैठ गई थीं। मेघवाल ने रेलवे को ब्रिज से पानी खाली करने के लिए 2 दिन का समय दे रखा है। ब्रिज से पानी नहीं निकलने पर चंद्रकांता में रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दे रखी है।
इसके बाद रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज से पानी निकालने के लिए चार-चार मोटर पंप लगाए हुए हैं। इससे पानी में काफी हद तक कमी आई है।
तीन दिन में अंडर ब्रिज से नहीं निकला पानी
इधर, कोटा अंडर ब्रिज का पानी पिछले 3 दिन में भी खाली नहीं हुआ है। हालांकि प्रशासन द्वारा इसके लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पानी निकालने के लिए मोटर पंप लगाए हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी ब्रिज से पानी खाली नहीं हो रहा है। पुल में पानी भरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे लोग
कोटा रेल मंडल के लगभग सभी अंडर ब्रिजों में पानी भरा होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
ऐसा ही एक मामला गरोठ में सामने आया है। यहां पिछले कई दिन से अंडर ब्रिज में पानी भरा होने के कारण लोग रेल पटरियों के ऊपर से आ-जा रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्राएं भी साइकिल लेकर पटरी पार करने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद इस ब्रिज से पानी नहीं निकला जा रहा है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.