नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन – कोटा

नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन – कोटा

नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन
कोटा 6 दिसम्बर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में 6 दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रोहित मालवीय के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड की अगुवाई नागरिक सुरक्षा दल प्रभारी सोहन लाल मीणा के नेतृत्व में परेड कमांडर राम सिंह मीणा द्वारा की गई। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय के संदेश का वाचन किया गया तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा आपातकाल या अन्य दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि हर साल 6 दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। सिविल नागरिक सुरक्षा दिवस का उद्देश्य नागरिकों के जीवन की सुरक्षा करना, संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखना, एवं आम जनता के बीच नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है। नागरिक सुरक्षा दल सुदूर क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की सहायता करने एवं सिविल प्रशासन की सहायता करने इत्यादि कार्यों को पूर्ण निष्ठा समर्पण भाव से करता आया है। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा की जाने वाली निष्काम सेवा की सराहना की एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों को प्रोत्साहन स्वरूप मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.