ठेका कर्मचारियों ने चाबी मैन को पीटा, दो उंगलियां फैक्चर

ठेका कर्मचारियों ने चाबी मैन को पीटा, दो उंगलियां फैक्चर

ठेका कर्मचारियों ने चाबी मैन को पीटा, दो उंगलियां फैक्चर
कोटा। न्यूज़. कोटा रेल मंडल के रोहलखुर्द स्टेशन पर मंगलवार को ठेका कर्मचारियों द्वारा एक चाबी मैन को पीटने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने मामले की शिकायत आरपीएफ और अधिकारियों से की है।
अपनी शिकायत में कर्मचारी नरसी मीणा ने बताया कि रोज की तरह वह ड्यूटी पर मौजूद था। अधिकारियों के आदेश पर उसने पटरियों पर काम कर रहे ठेका कर्मचारियों से दूसरी जगह काम करने को कहा। इस पर भड़के ठेका कर्मचारियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इससे उसके बांए हाथ की दो उंगलियां टूट गईं।
इसके बाद साथी कर्मचारी इलाज के लिए उसे नागदा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी उंगलियों और हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया है। अधिकारी और आरपीएफ द्वारा मामले में जांच की बात कही जा रही है।
May be an image of 1 person, beard, standing and outdoors

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.