ट्रेन की टक्कर से बिजली के खंभे से टकराई गाय, ओएचई क्षतिग्रस्त
कोटा। न्यूज. झालावाडरोड-रामगंजमंडी स्टेशनों के बीच गुरुवार सुबह एक गाय पुणे-जयपुर ट्रेन से टकरा गई। ईस टक्कर से उछली गाय पास ही बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके चलते ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई। ओएचई के कैंटीलेवर टूट गए। सूचना पर मौके पर पहुची टावर वैगन की मदद से ओएचई को दुरुस्त किया गया। इसके चलते मुंबई-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल कुछ देर रास्ते में खड़ी रही।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.