कोटा: कोटा रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत 12 नवंबर से 19 नवंबर तक झालावाड़ मार्ग पर चलने वाली अकलेरा-कोटा-अकलेरा सवारी गाड़ी में 665 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए हैं। इन यात्रियों से रेलवे ने कुल 1 लाख 91 हजार 2 सौ 50 रुपये का जुर्माना वसूला है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इस गाड़ी में बिना टिकट यात्रा करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई यात्री पुराने अनारक्षित टिकट पर बार-बार यात्रा करते हुए और बीते दिनों के पुराने तिथि के आनलाइन जनरल टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित मालवीय ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
यह अभियान रेलवे के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.