रेलवे यार्ड में आया मगरमच्छ – कोटा

रेलवे यार्ड में आया मगरमच्छ – कोटा

रेलवे यार्ड में आया मगरमच्छ
कोटा। न्यूज़. कोटा रेलवे यार्ड में रविवार को एक मगरमच्छ का बच्चा आ गया। शंटिंग स्टाफ कर्मी मोहम्मद जहीर ने अन्य कर्मचारियों की मदद से इस बच्चे को दबोच लिया। बाद में कर्मचारी इस बच्चे को चंबल नदी में छोड़ आए।
यह बच्चा फिर पॉइंट के पास नजर आया था। मगरमच्छ का बच्चा दिखने पर कर्मचारी घबरा गए। इसके बाद कर्मचारियों ने मामले की सूचना जिम्मेदारों दी।
लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई नहीं आने पर कर्मचारियों ने खुद ही बच्चे को पकड़ने का निर्णय लिया। रस्सियों की मदद कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया।
इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.