रेलवे कटिंग यार्ड में आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत

रेलवे कटिंग यार्ड में आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत

रेलवे कटिंग यार्ड में आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत
कोटा। न्यूज़. रेलवे कटिंग यार्ड में सोमवार को एक मगरमच्छ नजर आया। करीब 6-7 फीट लंबा यह मगरमच्छ कटिंग यार्ड रोड पर चहल कदमी करता दिखा। बाद में यह मगरमच्छ यार्ड में निर्माणाधीन नाले में भरे पानी में कूद गया। कुछ लोगों ने इस मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया है। वीडियो वायरल होने से आसपास मोहल्ले वालों में दहशत फैल गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। लेकिन पानी में होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका।
लोगों ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी की सड़क रेलवे यार्ड तक जाती है। जिस तरह से मगरमच्छ रोड पर टहल रहा था इससे शास्त्री कॉलोनी वाले दहशत में हैं। यार्ड में बड़ी संख्या में ठेके और रेल कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में यह लोग भी दहशत में हैं। सब लोग इसी रोड से निकलते हैं। मगरमच्छ से यार्ड में जाने वाले गाय-भैंस आदि जानवरों को भी खतरा है।

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.