रेलवे अस्पताल में घुसा मगरमच्छ – कोटा

रेलवे अस्पताल में घुसा मगरमच्छ – कोटा

रेलवे अस्पताल में घुसा मगरमच्छ
कोटा। न्यूज़. रेलवे अस्पताल में मंगलवार रात अचानक एक मगरमच्छ घुस आया। कर्मचारियों की सूचना पर वन विभाग वाले मगरमच्छ को पकड़कर ले गए।
कर्मचारियों ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब 5 फीट थी। यह अस्पताल परिसर में टहल रहा था। यह मगरमच्छ अस्पताल के अंदर जाने वाले रास्ते और गेट के पास तक भी पहुंच गया था। इसी गेट से स्टाफ, भर्ती मरीज और तीमारदार भी आते-जाते हैं।
मगरमच्छ घुसने की खबर मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। ड्यूटी स्टाफ में मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ पर काबू पाया। इसके बाद विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.