पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
कोटा। न्यूज़. पानी की मांग को लेकर स्टेशन पार क्षेत्र के लोगों ने रविवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मटकियां फोड़ कर पाइप लाइन डालने की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष आशा त्रिवेदी और 43 की वार्ड पार्षद सन्तोष बेरवा के नेतृत्व में कालोनी की सड़कों ओर पानी की पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर 2 घन्टे तक पूनम कालोनी की सीसी रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अगले सप्ताह जलदाय विभाग का घेराव किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल थे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.