डीआरएम ने फिर किया सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम ने फिर किया सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम ने फिर किया सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण
कोटा।  मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा ने शनिवार को फिर से सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने काम की प्रगति की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
शर्मा का 9 दिन में सोगरिया स्टेशन का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले शर्मा 20 और 25 अगस्त को भी सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सितंबर में सोगरिया स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके चलते यहां पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
सीटीपीएम ने भी किया सोगरिया का निरीक्षण
पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य यातायात प्लानिंग मैनेजर (सीटीपीएम) रजनीश कुमार शनिवार को कोटा पहुंचे। रजनीश ने यहां रनिंग रूम, रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) तथा सोगरिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजनीश ने कामों की प्रगति की जानकारी लेकर कमियों में सुधार के विशेष निर्देश दिए।
जबलपुर-अजमेर दयोदय ट्रेन से आए रजनीश अजमेर-भागलपुर ट्रेन से विंडो निरीक्षण करते हुए कटनी के लिए रवाना हो गए।

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.