डीआरएम ने दी नागदा-कोटा ट्रेन में सामान्य टिकट मिलने की गलत जानकारी, परेशान हुए सैकड़ों यात्री

डीआरएम ने दी नागदा-कोटा ट्रेन में सामान्य टिकट मिलने की गलत जानकारी, परेशान हुए सैकड़ों यात्री

डीआरएम ने दी नागदा-कोटा ट्रेन में सामान्य टिकट मिलने की गलत जानकारी, परेशान हुए सैकड़ों यात्री
कोटा। कोटा-नागदा पैसेंजर ट्रेन (09802) में सोमवार से सामान्य टिकट मिलना शुरू हो गए। हालांकि नागदा-कोटा ट्रेन (09801) में यह सुविधा अभी शुरु नहीं हुई है। इसके बाद भी कोटा रेल मंडल (डीआरएम) पंकज शर्मा के टि्वटर हैंडल पर रविवार रात 11:15 बजे कोटा-नागदा ट्रेन में आने-जाने के लिए सामान्य टिकट मिलने की जानकारी दी गई। डीआरएम के इस टि्वटर हैंडल से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। इनमें से हैं एक यात्री ने इस जानकारी को रिट्वीट, एक यात्री ने कोट रिट्वीट तथा छह यात्रियों ने पसंद किया है।
हालांकि अपनी गलती का एहसास होने के बाद ट्विटर से इस जानकारी को हटा लिया गया।
टिकट के लिए लगी लंबी लाइनें
नागदा-कोटा ट्रेन में भी सामान्य टिकट मिलने की जानकारी के बाद भवानीमंडी और रामगंजमंडी आदि स्टेशनों की खिड़कियों पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में टिकट नहीं मिलने की जानकारी के बाद यात्री परेशान, नाराज और निराश नजर आए। टिकट नहीं मिलने से परेशान बड़ी संख्या में अप-डाउनर्स अभी रोडवेज बसों और अन्य निजी वाहनों में कोटा पहुंचे।
यात्रियों ने बताया कि पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय द्वारा जानकारी देने के बाद भी कोटा मंडल के अधिकारी गलत जानकारी दे रहे हैं।
नागदा से मिल रहे टिकट
यात्रियों ने बताया कि कोटा मंडल की गाड़ी होने के बावजूद भी डाउन यात्रियों के लिए कोटा मंडल के स्टेशनों से टिकट नहीं मिल रहे हैं। जबकि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में होने के बावजूद भी नागदा स्टेशन पर कोटा की ओर आने के लिए यात्रियों को सामान्य टिकट दिए जा रहे हैं। यात्रियों ने बताया इससे कोटा रेल मंडल की कार्यप्रणाली का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.