श्री गंगानगर ट्रेन से नहीं जुड़ा इंजन, देरी से हुई रवाना

श्री गंगानगर ट्रेन से नहीं जुड़ा इंजन, देरी से हुई रवाना

श्री गंगानगर ट्रेन से नहीं जुड़ा इंजन, देरी से हुई रवाना
कोटा। कुछ खराबी के चलते शुक्रवार को कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में इंजन नहीं जुड़ सका। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को कोटा से रवाना किया गया। इंजन बदले जाने के कारण ट्रेन 15 मिनट देरी से रवाना हुई।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को शाम 5 बजे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद इंजन को ट्रेन में जोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी इंजन को ट्रेन से नहीं जोड़ा जा सका। संभवत कपलर में कुछ खराबी आने के कारण इंजन ट्रेन से नहीं जुड़ पा रहा था। इसके बाद इंजन को फेल घोषित कर दिया गया। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन में जोड़ा गया।
इसके बाद ट्रेन शाम करीब 5:35 बजे कोटा से रवाना हो सकी। जबकि कोटा से ट्रेन जाने का समय शाम 5:20 है बाद में दूसरा इंजन मनाया गया मामले की जांच की जा रही है

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.