सोगरिया स्टेशन पर बैपटरी होने से बचा इंजन!

सोगरिया स्टेशन पर बैपटरी होने से बचा इंजन!

सोगरिया स्टेशन पर बैपटरी होने से बचा इंजन!
कोटा। न्यूज़. सोगरिया स्टेशन पर मंगलवार को एक इंजन बैपटरी होने से बाल-बाल बच गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि कोटा से एक इंजन बारां की तरफ रवाना हुआ था। सिग्नल नहीं मिलने पर इंजन सोगरिया स्टेशन पर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद सिग्नल मिलने पर इंजन बारां की ओर रवाना होने लगा। तभी चालक को पॉइंट में कुछ खराबी नजर आई। इस पर चालक ने इंजन को रोक दिया। बाद में चालक ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर और कंप्यूटर का दी। सूचना मिलने पर स्टेशन स्टाफ मौके पर पहुंच गया।
जांच के दौरान पॉइंट में पीछे की तरफ कुछ गड़बड़ी नजर आई। हालांकि आगे से पॉइंट ठीक तरह से काम कर रहा था। इसके चलते सिग्नल भी बराबर आ रहे थे।
लेकिन इस गड़बड़ी के कारण संभवतः इंजन पटरी से भी उतर सकता था। इंजन की रफ्तार धीमी होने से पॉइंट की खराबी चालक को नजर आ गई। अन्यथा इंजन तेज रफ्तार से सीधा निकलता तो दुर्घटना की संभावना हो सकती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा घटना की जांच करवाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जल्द ही सोगरिया स्टेशन का उद्घाटन होने वाला है। ऐसे में ऐसी खामी सामने आना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.