कोटा भरतपुर के बीच आज से एग्जाम स्पेशल

कोटा भरतपुर के बीच आज से एग्जाम स्पेशल

कोटा भरतपुर के बीच आज से एग्जाम स्पेशल
कोटो।. नीट और पुलिस आदि भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर रेलवे ने रविवार से कोटा-भरतपुर के बीच एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों ओर से कुल 4-4 फेरे करेगी। इस ट्रेन का किराया मेल एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी का रहेगा‌।
गाड़ी संख्या 09817 कोटा से 12 से 15 सितंबर तक रोजाना शाम 7.20 बजे रवाना होकर रात 11.30 बजे भरतपुर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09818 भरतपुर से 13 से 16 सितंबर तक रोजाना रात 12:45 बजे रवाना होकर सुबह 5:05 बजे कोटा पहुंचेगी।
रास्ते में ट्रेन इंद्रगढ़, सवाईमाधोपु, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडौन सिटी तथा बयाना स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के बारह सहित कुल 14 कोच होंगे।

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.