आग का गोला बनने से बची गरीब रथ ट्रेन, केबल में लगी आग

आग का गोला बनने से बची गरीब रथ ट्रेन, केबल में लगी आग

आग का गोला बनने से बची गरीब रथ ट्रेन, केबल में लगी आग
कोटा। निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (02910) बुधवार को आग का गोला बनने से बाल-बाल बच गई। दौड़ती ट्रेन की बिजली केवल में अचानक आग लग गई। घटना का पता चलते ही ट्रेन को शाम करीब 6 बजे कोटा मंडल के बयाना और डूंमरी स्टेशन के बीच खड़ा किया गया। इसके बाद ट्रेन स्टॉफ जैसे-तैसे आग और धुएं पर काबू पाया गया। इसके बाद इस केबल के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बाद दूसरी केबल से बिजली कनेक्शन चालू किए गए। इस घटना के चलने ट्रेन मौके पर करीब आधा घंटा खड़ी रही। बाद में ट्रेन को मुंबई की ओर रवाना किया गया। गंगापुर और कोटा में भी ट्रेन की जांच की गई। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना जताई जा रही है।
बड़ी दुर्घटना टली
यात्रियों ने बताया कि समय रहते घटना का पता चलने पर बड़ी दुर्घटना टल गई। अन्यथा दौड़ती ट्रेन आग का गोला बन सकती थी। यात्रियों ने बताया कि आग तो मामूली थी लेकिन धुआं बहुत ज्यादा हो रहा था। अगर घटना का समय रहते पता नहीं चलता तो यह आग और बढ़ भी सकती थी।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.