रद्द हुआ जीएम का कोटा मंडल निरीक्षण, इस साल नहीं होगा

रद्द हुआ जीएम का कोटा मंडल निरीक्षण, इस साल नहीं होगा

रद्द हुआ जीएम का कोटा मंडल निरीक्षण, इस साल नहीं होगा
कोटा। न्यूज़. पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) एसके गुप्ता का कोटा रेल मंडल निरीक्षण कार्यक्रम रद्द हो गया। अब यह निरीक्षण इस साल कोटा सहित किसी भी मंडल में नहीं होगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।
इन आदेशों में कहा गया है कि जीएम निरीक्षण की जगह अब सभी विभाग प्रमुख अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।
उल्लेखनीय है कि गुप्ता जबलपुर मंडल का निरीक्षण कर चुके हैं। भोपाल और कोटा मंडल का निरीक्षण बाकी था। गुप्ता का कोटा-नागदा निरीक्षण चार बार स्थगित हो चुका है। अब मार्च में निरीक्षण की तैयारी थी। लेकिन नए आदेश के बाद अब यह निरीक्षण नहीं होगा। हालांकि निरीक्षण रद्द होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।
वहीं सूत्रों ने निरीक्षण के नाम पर अधिकारियों की पत्नियों का सैर सपाटा, आवभगत, किराए के वाहनों की रेलमपेल, 2-2 स्पेशल ट्रेनें, तैयारी के नाम पर कई दिनों तक कामकाज ठप, अधिकारियों कर्मचारियों को डीए-डीए तथा जीएम की भव्य डिनर पार्टी आदि पर होने वाली फिजूलखर्ची को भी इसका एक कारण बताया है। सूत्रों ने बताया कि इसके चलते भविष्य में भी जीएम के निरीक्षण कार्यक्रम पर संशय है।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.