कोट यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, देर रात की घटना

कोट यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, देर रात की घटना

कोट यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, देर रात की घटना
कोटा। न्यूज़. कोटा रेलवे यार्ड में शुक्रवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। बाद में हाइड्रोलिक जैकों की मदद से डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाया जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बों की शंटिंग की जा रही थी। तभी रात करीब 9 बजे पॉइंट पर अचानक एक डिब्बा पटरी से उतर गया। गाड़ी की रफ्तार कम रहने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर कुछ ही देर बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
सूत्रों ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी पटरी से उतर चुके हैं डिब्बे
सूत्रों ने बताया कि यह पहला अवसर नहीं है जब यार्ड में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा हो। इससे पहले भी रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.