सालपुरा में फिर बैपटरी हुई मालगाड़ी, 20 दिन में दूसरी घटना, इंजीनियर निलंबित

सालपुरा में फिर बैपटरी हुई मालगाड़ी, 20 दिन में दूसरी घटना, इंजीनियर निलंबित

सालपुरा में फिर बैपटरी हुई मालगाड़ी, 20 दिन में दूसरी घटना, इंजीनियर निलंबित
कोटा। न्यूज़. कोटा-रुठियाई रेलखंड स्थित सालपुरा स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी फिर से पटरी से उतर गई। इसी जगह 20 दिन पहले भी एक मालगाड़ी पटरी से उतरी थी। मामले में प्रशासन ने रेल पथ इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) को निलंबित किया है।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3 बजे की है। एक मालगाड़ी अंता स्टेशन पर गिट्टी खाली कर सालपुरा पहुंची थी। इसी दौरान एक पॉइंट पर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। बाद में स्टेशन के पास ही स्थित निजी पावर प्लांट के हाइड्रोलिक जैकों की मदद से डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाया गया। घटना के समय डिब्बे में खाली रहने से बची कुछ गिट्टी भी भरी हुई थी। साइडिंग लाइन की घटना होने के कारण मुख्य रेल यातायात अप्रभावित रहा।
कारणों का नहीं चला पता
मालगाड़ी गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम द्वारा पॉइंट और डिब्बे की खराबी की पड़ताल की जा रही है। साथ ही डिब्बे में भरी रह गई गिट्टी की भी जानकारी ली जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि डिब्बे की गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। अंता में गिट्टी खाली होने के दौरान इंजीनियरों ने इसकी सूचना कोटा कंट्रोल रूम को भी दी थी। लेकिन इसके बाद भी मालगाड़ी को सालपुरा के लिए रवाना कर दिया गया। डिब्बे में गिट्टी भरी होने और पॉइंट की खराबी को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
20 दिन में दूसरी घटना
सूत्रों ने बताया कि सालपुरा में मालगाड़ी गिरने की 20 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 27 अगस्त को इसी जगह और पॉइंट पर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इन डिब्बों में भी खाली होने से बची रह गई गिट्टी भरी हुई थी।
हर 13 दिन में एक घटना
पिछले करीब तीन महीनों में डिब्बों के पटरी से उतरने की कोटा मंडल में यह सांतवीं घटना है। यानी हर 13 दिन में एक घटना सामने आई है।
इससे पहले कोटा यार्ड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। इसके अलावा सालपुरा में 13 जून को भी निजी पावर प्लांट में एक मालगाड़ी गिर गई थी। मोतीपुरा चौकी स्टेशन के पास स्थित एक सरकारी पावर प्लांट में भी मालगाड़ी बैपटरी हो गई थी। इससे पहले भरतपुर में भी एक गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया था। इसके अलावा अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं।

G News Portal G News Portal
39 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.