सोगरिया स्टेशन पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 2 दिन में दूसरी घटना

सोगरिया स्टेशन पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 2 दिन में दूसरी घटना

सोगरिया स्टेशन पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 2 दिन में दूसरी घटना
कोटा। न्यूज़. सोगरिया स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। बाद में दोनों हिस्सों को जोड़कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। सोगरिया स्टेशन पर 2 दिन में यह दूसरी घटना है।
सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे बारां की ओर से एक मालगाड़ी आई थी। सिग्नल नहीं मिलने के कारण यह मालगाड़ी सोगरिया स्टेशन पर धीरे -धीरे रुक रही थी। तभी जोरदार झटके और तेज आवाज के साथ मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इसी के साथ दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी भी रुक गई। मालगाड़ी के दोनों हिस्सों में 15 से 20 फीट का फासला रह गया।
तेज आवाज से ध्यान आकर्षित होने के बाद सबसे पहले पॉइंट्समैन और स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। इसके बाद गार्ड और ड्राइवर भी आ गए।
बाद में मालगाड़ी को पीछे लेकर जैसे-तैसे दोनों हिस्सों को जोड़ा गया। इसके बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी आगे की ओर रवाना हुई।
मामले को छुपाने की कोशिश
सूत्रों ने बताया कि इस मामले को छुपाने की पूरी कोशिश की गई। अधिकारियों और कंट्रोल रूम ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार कर दिया।
दो दिन में दूसरी घटना
उल्लेखनीय है कि सोगरिया स्टेशन पर 2 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को सोगरिया स्टेशन पर पॉइंट में गड़बड़ी होने से एक इंजन बैपटरी होने से बाल-बाल बचा था। इसकी अभी जांच भी पूरी नहीं हो पाई थी कि यह दूसरी घटना हो गई। उल्लेखनीय है कि सोगरिया स्टेशन का जल्द ही उद्घाटन किया जाना है। ऐसे में तेज बारिश और तूफान ने निर्माण कार्यों की पहले ही पोल खोल कर रख दी। इसके बाद सामने आ रही रोज नई घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।

G News Portal G News Portal
64 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.