भोपाल जोधपुर भोपाल स्पेशल ट्रेन के एक दर्जन रेलवे स्टेशनों पर दिए गए हाल्ट

भोपाल जोधपुर भोपाल स्पेशल ट्रेन के एक दर्जन रेलवे स्टेशनों पर दिए गए हाल्ट

भोपाल जोधपुर भोपाल स्पेशल ट्रेन के
एक दर्जन रेलवे स्टेशनों पर दिए गए हाल्ट
कोटा 29 सितम्बर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04813/04814 जोधपुर-भोपाल- जोधपुर स्पेशल ट्रेन के लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर हाल्ट देने का निर्णय लिया है।
ये ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल और कोटा मंडलों के रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में आगामी 1 अक्टूबर से लगभग 13 स्टेशनों पर दिए जा रहे हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 04813 जोधपुर से भोपाल प्रतिदिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन रवांजना डूंगर से रात्रि 8.56 बजे, आमली से 9.05 बजे, कापरेन से 9.55 बजे, केशोरायपाटन से 10.12 बजे, अंता से 11.35 बजे, अटरू से मध्यरात्रि में 12.25 बजे, सालपुरा रात्रि 12.40 बजे, शाडोरागांव 3.55 बजे, पिपरईगांव से तड़के 4.41 बजे, कल्हार से 6.32 बजे, बरेठ से 6.44 बजे, सांची से 7.58 बजे सलामतपुर से 8.08 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04814 भोपाल से जोधपुर स्पेशल ट्रेन सलामतपुर से शाम 5.27 बजे, सांची से 5.37 बजे, बरेठ से 6.40 बजे, कल्हार से 6.52 बजे, पिपरई गांव से 8.37 बजे, शाडोरा गांव से रात्रि 9.16 बजे, सालपुरा से मध्यरात्री 12.18 बजे, अटरू से मध्य रात्रि 12.33, बजे, अंता से 1.25 बजे, केशोरायपाटन से 3.10 बजे, कापरेन से 3.25 बजे, आमली से 4.28 बजे, रवांजनाडूंगर से 4.40 बजे प्रस्थान करेगी।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.