कोटा: ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन की कोटा शाखा ने मंगलवार को पेंशनर दिवस मनाते हुए 90 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का सम्मान किया। स्टेशन हाट रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में फेडरेशन के कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में कन्हैयालाल, एमआर मेहता और सुगन सिंह को सम्मानित किया गया।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुन्ना भाई ने एक शानदार गज़ल पेश की।
इस अवसर पर फेडरेशन के कोटा शाखा अध्यक्ष केसी रावत, सचिव आईएन शर्मा, वीके गुप्ता, संगठन सचिव आरके दीक्षित, पीके जैन और कोषाध्यक्ष डीएस मालवी सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.