संघ कार्यालय नहीं जाएंगे खालिक और बल्दुआ, पुलिस ने लगाई रोक

संघ कार्यालय नहीं जाएंगे खालिक और बल्दुआ, पुलिस ने लगाई रोक

संघ कार्यालय नहीं जाएंगे खालिक और बल्दुआ, पुलिस ने लगाई रोक
कोटा। सुलझने के बजाय रेलवे मजदूर संघ का विवाद गहराता ही जा रहा है। यहां तक कि मामला भीमगंजमंडी थाना पुलिस तक पहुंच गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशोक शर्मा गुट के सचिव अब्दुल खालिक और भटनागर गुट के सचिव प्रमोद बल्दुआ पर संघ कार्यालय जाने पर रोक लगा दी है। इस पाबंदी के बाद रेल कर्मियों को संघ कार्यालय पर दोपहर बाद से ताला लगा नजर आया।
उल्लेखनीय है कि वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में दो फाड़ हो गए हैं। दोनों गुटों ने एक दूसरे को निष्कासित कर अपने अलग-अलग अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिए हैं। इसी तरह मंडल स्तर पर भी दोनों गुटों ने नए पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया। कुर्सी की खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई के चलते हैं दोनों गुट एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों गुट रोजाना एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों गुटों में यह लड़ाई करीब 20 दिनों से चल रही है। इसके चलते जबलपुर मुख्यालय संघ कार्यालय को भी पुलिस ने सील कर रखा है।
इतने दिनों बाद भी रेल प्रशासन ने मामले में कोई निर्णय नहीं लिया है।

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.