कोविड पीड़ितो की मदद करेगा एलबीएस समूह और कोटा नाॅर्थ रोटरी क्लब

कोविड पीड़ितो की मदद करेगा एलबीएस समूह और कोटा नाॅर्थ रोटरी क्लब

कोविड पीड़ितो की मदद करेगा एलबीएस समूह और कोटा नाॅर्थ रोटरी क्लब
कोटा।  रेलवे मजदूर संघ द्वारा शनिवार को कुलकर्णी मेमोरियल हाॅल में चतुर्थ टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में एलबीएस समूह के चेयरमैन कुलदीप माथुर कोटा रोटरी क्लब नाॅर्थ के क्लब ट्रेनर आनन्द खण्डेलवाल ने घोषणा की कि संस्था द्वारा कोरोना पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। संस्था द्वारा कोरोना के कारण छुटी पढ़ाई में भी बच्चों की मदद की जाएगी। बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
संघ प्रवक्ता विमल मित्तल ने बताया कि शिविर में सैकड़ों रेल कर्मचारियों उनके परिजनों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
शिविर में समाजसेवी अनिल गोयल और मेडीकल काॅलेज के सहायक आचार्य डाॅ गोविन्द सिंघल भी उपस्थित थे।
शिविर में संघ सचिव अब्दुल खालिक, संयुक्त महासचिव सतीश कुमार, दिनेश मीना, मुजाहत अली, अब्दुल हनीफ, सत्यनारायण, विजेन्द्र कुमार, अमरनाथ पांडे, अमृत राय, सायरा बानो, मधु तथा मट्टूलाल सहित कई पदाधिकारी एवं संघ कार्यकर्ता मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.