अधिकारियों ने दी जीएम को विदाई

अधिकारियों ने दी जीएम को विदाई

अधिकारियों ने दी जीएम को विदाई
कोटा। न्यूज़. कोटा मंडल रेल अधिकारियों ने शुक्रवार को पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम भरतपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होने के लिए जीएम मथुरा से फतेहपुर सीकरी होते हुए बाय रोड शाम करीब 7 बजे भरतपुर पहुंचे थे। इससे पहले जीएम का ट्रेन से 4:15 बजे भरतपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। हालांकि जीएम की ट्रेन 3:45 बजे ही भरतपुर पहुंच गई थी।
समारोह से पहले जीएम ने भरतपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया है। लेकिन करीब सवा 2 घंटे देरी से पहुंचने के कारण जीएम रेलवे कॉलोनी और मालगोदाम का निरीक्षण नहीं कर सके। हालांकि अधिकारियों ने माल गोदाम के निरीक्षण की जानकारी दी है।
कल देखेंगे घना पक्षी विहार
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जीएम घना पक्षी विहार देखने भी जा सकते हैं। इसके बाद जीएम का सुबह करीब 10:30 बजे आगरा जाने का कार्यक्रम है।
जीएम के विदाई समारोह में कोटा मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा सहित तमाम आला अधिकारी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि जीएम इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.