स्वच्छ टायलेट दिवस के अवसर पर शौचालयों की सफाई पर रहा विशेष जोर
कोटा 25 सितम्बर। कोटा मण्डल में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के दसवें दिन शनिवार को संपूर्ण कोटा मंडल में स्वच्छ टायलेट दिवस मनाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि दिनांक 25 सितम्बर को स्वच्छ टायलेट दिवस के अंतर्गत कोटा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से गुजर रही रेलगाड़ियों के स्टेशन पर हाल्ट के दौरान उनके टायलेट की साफ-सफाई कराई गई। प्लेटफार्म पर स्थित शौचालयों की सफाई कराई गई। साफ सफाई अभियान की स्वास्थ्य निरीक्षकों तथा अन्य पर्यवेक्षकों द्वारा मानिटरिंग की गई। रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालयों के शौचालयों सहित पे एंड यूज शौचालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा माल गोदामों में लेबर्स के लिए बनाए गए टायलेट, रेलवे अस्पतालों के टायलेट आदि की भी सफाई कराई गई।
स्वच्छता पखवाड़े के ग्यारहवें दिन रविवार को स्वच्छ ड्रेन दिवस मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म के निकट पानी की निकासी हेतु बनाई नालियों, रेलवे कालोनियों में बने बड़े-छोटे सभी तरह के नाले और नालियों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।