पार्किंग ठेकेदारों ने की दिल्ली के इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पार्किंग ठेकेदारों ने की दिल्ली के इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पार्किंग ठेकेदारों ने की दिल्ली के इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कोटा।  गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को पार्किंग ठेकेदारों द्वारा एक इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना मॉल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
पुलिस ने बताया कि छात्र का नाम हिमांशु त्रिपाठी है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। स्टेशन पूनम कॉलोनी ज्ञान विहार निवासी हिमांशु अपने दोस्तों की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने डीसीएम रोड नए बस स्टैंड के अहलूवालिया मॉल में गया था। जल्दबाजी में हिमांशु पार्किंग से बिना पर्ची लिए मॉल में चला गया। वापस लौटने पर हिमांशु में अपनी गलती मानते हुए पार्किंग कर्मचारियों से पर्ची कटवा ली और बाइक किराए के 15 रुपए भी दे दिए। इसके बाद भी पार्किंग ठेकेदारों ने बाइक का किराया दिए बिना मॉल में जाने पर हिमांशु से गाली-गलौज शुरू कर दी। टोकने पर इन लोगों ने हिमांशु को पीट दिया। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर हिमांशु को बचाना।
इसके बाद हिमांशु ने मामले की शिकायत गुमानपुरा थाने में दर्ज करा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विज्ञान नगर संजय नगर निवासी रितिक वाल्मीकि (21) और गोलू मेरोठा (23) को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानेदार लखन मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.