दयोदय ट्रेन से गिरा यात्री, सोगरिया स्टेशन की घटना – कोटा

दयोदय ट्रेन से गिरा यात्री, सोगरिया स्टेशन की घटना – कोटा

दयोदय ट्रेन से गिरा यात्री, सोगरिया स्टेशन की घटना
कोटा। न्यूज़. सोगरिया स्टेशन के पास शनिवार रात अजमेर-जबलपुर दयोदय ट्रेन से एक यात्री के गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी है।
कर्मचारियों ने बताया कि झांसी निवासी यह यात्री अपनी पत्नी के साथ किसी काम से कोटा आया था। यह दयोदय ट्रेन से वापस लौट रहा था। सोगरिया स्टेशन के पास यह यात्री अचानक ट्रेन से गिर गया। घटना का पता चलते ही पत्नी ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्री को सोगरिया स्टेशन पर लाया गया। यहां से एक इंजन में यात्री को कोटा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया गया। लेकिन यात्री ने अपनी तबीयत ठीक बताते हुए अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि घटना के समय ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी। इसके चलते यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.