ट्रेन में छुटा यात्री का लैपटॉप लौटाया

ट्रेन में छुटा यात्री का लैपटॉप लौटाया

ट्रेन में छुटा यात्री का लैपटॉप लौटाया
कोटा। न्यूज. रेल कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को ट्रेन में छुटा एक यात्री का लैपटॉप लौटाने का मामला सामने आया है। यात्री ने इसके लिए कर्मचारियों का आभार जताया है।
यात्री शिशिर मिश्रा आसनसोल-अहमदाबाद ट्रेन (02942) से कोटा उतरे थे। लेकिन जल्दबाजी में मिश्रा अपना लैपटॉप गाड़ी में ही भूल गए। ट्रेन रवाना होने के बाद मिश्रा को लैपटॉप गाड़ी में छूटने का पता चला।
इसके बाद मिश्रा ने मामले की सूचना आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को दी। साथ ही 139 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद मामले की सूचना रामगंजमंडी को दी गई। रामगंज मंडी में आरपीएफ में यह लैपटॉप मिश्रा द्वारा बताई सीट से बरामद कर लिया। इसके बाद आरपीएफ ने यह लैपटॉप गाडी संख्या 05839 से कोटा भिजवा दिया।
यहां पर रेलवे कर्मचारियों ने यह लैपटॉप मिश्रा को सौंप दिया। खोया लैपटॉप अगर मिश्रा बहुत खुश नजर आए। इसके लिए मिश्रा ने आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों का आभार।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.