रेलवे मजदूर संघ कार्यालय को पुलिस ने किया सील – कोटा

रेलवे मजदूर संघ कार्यालय को पुलिस ने किया सील – कोटा

रेलवे मजदूर संघ कार्यालय को पुलिस ने किया सील
कोटा।  वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की सत्ता हथियाने संघर्ष शनिवार को एक कदम और आगे बढ़ गया। दोनों गुटों में तनातनी बढ़ती देख पुलिस ने ताला लगाकर संघ कार्यालय को सील कर दिया।
शाम को संघ के महामंत्री अशोक शर्मा गुट ने रेस्ट हाउस पहुंचकर संघ अध्यक्ष आरपी भटनागर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ता भटनागर गो-बैक, गो- बैक के नारे लगा रहे थे।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में अशोक शर्मा ने भटनागर को निलंबित कर दिया था। इसका पता लगते ही भटनागर ने भी शर्मा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद से संघ पर कब्जे के लिए दोनों गुट आमने-सामने हो गए और सत्ता संघर्ष शुरू हो गया

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.