रेल पटरी पर बारात, घोड़े पर सवार दूल्हा

रेल पटरी पर बारात, घोड़े पर सवार दूल्हा

रेल पटरी पर बारात, घोड़े पर सवार दूल्हा
कोटा। न्यूज़. शामगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात अलग नजारा देखने को मिला। किसी की जान की परवाह किए बिना यहां घोड़े पर सवार एक दुल्हे ने पूरी बारात सहित रेल पटरियां पार कीं। बारात में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई। अन्यथा ट्रेन की आवाज से घोड़ा बिदकने पर बडा हादसा भी हो सकता था।
जिस जगह से बारात गुजरी वहां पर पहले एक रेलवे क्रॉसिंग गेट था। जिसे रेलवे द्वारा कुछ महीने पहले बंद कर दिया गया है। इसकी जगह जहां पर एक ओवर ब्रिज बनाया गया है। लेकिन ओवरब्रिज दूर होने के कारण लोग बंद क्रॉसिंग गेट की जगह से ही रेल पटरी अपार कर निकलते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा यहां पर अंडरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। इसके लिए लोगों द्वारा यहां पर लगातार धरना-प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। अगर जल्दी यहां से लोगों का गुजारना बंद नहीं हुआ तो कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.