आरपीएफ विभाग के पास से रेल कर्मचारी की बाइक चोरी

आरपीएफ विभाग के पास से रेल कर्मचारी की बाइक चोरी

कोटा। पुराने डीपीसी कार्यालय और आरपीएफ विभाग के पास से एक रेल कर्मचारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का नाम राम निवास मीणा है और वह एस एंड टी विभाग में काम करते हैं। राम निवास मीणा ऑल इंडिया रेलवे एससी-एसटी एसोसिएशन में किसी काम से आए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी।

यह घटना तीन-चार दिन पुरानी है, लेकिन रिपोर्ट रविवार को दर्ज कराई गई है। खास बात यह है कि यह घटना आरपीएफ कार्यालय के पास हुई है, जहां जवान हमेशा तैनात रहते हैं।

जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#बाइकचोरी #रेलकर्मचारी #आरपीएफ #कोटा #जीआरपी #जांच

G News Portal G News Portal
168 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.