रेलवे अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता: आज दो क्रिकेट सेमीफाइनल

रेलवे अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता: आज दो क्रिकेट सेमीफाइनल

कोटा। रेलवे अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में आज दो क्रिकेट सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे इंजीनियरि ब्लास्ट और वर्कशॉप-ए के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल दोपहर में इंजीनियर वॉरियर्स और वर्कशॉप-बी टीम के बीच खेला जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग ब्लास्ट ने टीआरडी इलेवन को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए टीआरडी ने 14.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 52 रन बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग ने चार विकेट पर 8.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसी तरह दूसरा मुकाबला वर्कशॉप-ए (178-7) ने एसएंडटी-ए (133-8) से 45 रन, तीसरा इंजीनियर वॉरियर्स (166-3) ने टीआरओ (110-9) से 7 विकेट तथा चौथा क्वार्टर फाइनल वर्कशॉप-बी (126-5) ने आरपीएफ से (107-9) 19 रन से जीता।

आरपीएफ ने जीती दौड़

इस प्रतियोगिता के तहत बुधवार को 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम स्थान पर आरपीएफ हेड कांस्टेबल भगत मीणा व द्वितीय स्थान पर सत्यनारायण मालव रहे। इसी तरह प्रतियोगिता में महिला दौड़ और साइकिल रेस का भी आयोजन किया गया। इसमें पवित्रा वर्मा ने दोनों प्रतियोगिताएं जीती हैं।

हैशटैग: #रेलवेखेलकूदप्रतियोगिता #क्रिकेटसेमीफाइनल #आरपीएफजीतीदौड़

G News Portal G News Portal
156 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.