रेल मंत्री आएंगे कोटा! चल रही हैं तैयारियां

रेल मंत्री आएंगे कोटा! चल रही हैं तैयारियां

रेल मंत्री आएंगे कोटा! चल रही हैं तैयारियां
कोटा। न्यूज़. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कोटा आ सकते हैं। रेल मंत्री इस महीने के अंत में या सितंबर के प्रथम सप्ताह में कोटा आने का कार्यक्रम है।
रेल मंत्री कोटा में सोगरिया स्टेशन के उद्घाटन के अलावा डकनिया स्टेशन का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्री कोटा-बीना और नागदा के बीच मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं।
मंत्री के आने की संभावना को देखते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन ने शनिवार को कोटा स्टेशन सघन निरीक्षण किया। 2 घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण के दौरान जैन ने रंगाई-पुताई, स्टेशन परिसर में टूटी फुटपाथ की रेलिंग, वाटर फाउंडेशन की रेलिंग, बायो टायलेट के टूटे दरवाजे, टूटे कोटा स्टोन और ग्रेनाइट, पे एंड यूज शौचालय के तथा क्षतिग्रस्त वाटर बूथ आदि की मरम्मत के विशेष निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मंत्री के आने की संभावना को देखते हुए डीआरएम पंकज शर्मा ने भी शुक्रवार को सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण किया था।
पहले भी आने वाले थे मंत्री
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल भी पहले कोटा आने वाले थे। मंत्री का मार्च में आने का कार्यक्रम भी तैयार हो गया था। लेकिन किन्ही कारणों से मंत्री का यह कार्यक्रम रद्द हो गया था।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.