रेल अधिकारियों ने प्राप्त की शिल्डें

रेल अधिकारियों ने प्राप्त की शिल्डें

रेल अधिकारियों ने प्राप्त की शिल्डें, आज पहुंचेंगी कोटा
कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय में शुक्रवार को 66वां रेल सप्ताह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कोटा जबलपुर और भोपाल मंडल को 2020-21 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिल्डों का वितरण किया गया। साथ ही व्यक्तिगत और समुह पुरस्कार भी बांटे गए। शिल्डें लेकर अधिकारी शनिवार सुबह दयोदय एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेंगे।
समारोह में कोटा मंडल को सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा एवं राजभाषा तथा कार्मिक विभाग को जबलपुर मंडल के साथ संयुक्त रूप से शील्ड मिली है। इसके अलावा गंगापुर सिटी को बेस्ट केप्ट स्टेशन की शील्ड से नवाजा है। साथ ही डब्ल्यूआरएस कोटा को भंडार विभाग की तथा कंस्ट्रक्शन यूनिट को भी शील्डें मिली हैं।
समारोह में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन गुप्ता, सहायक सुरक्षा आयुक्त दिनेश कनौजिया तथा सहायक कार्य प्रबंधक विशाल कुमार गुप्ता सहित 12 कर्मचारियों को व्यक्तिगत नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कोटा मंडल के लेखा, राजभाषा, कार्मिक, यांत्रिकी, सुरक्षा, संरक्षा, वाणिज्य, परिचालन, चिकित्सा, भंडार, इंजीनियरिंग, सिगनल व दूरसंचार तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी सामूहिक पुरस्कार प्रदान किए गए।
वर्कशॉप भंडार को एफिशिएंसी शील्ड
वर्कशॉप भंडार को एफिशिएंसी की शील्ड मिली है। वर्कशॉप को यह शील्ड दिए गए स्क्रैप निपटारे के लक्ष्य 37 करोड़ से 50 लाख रुपए अधिक अर्जित करने पर मिली है। इसी प्रकार यूजर डिपो मॉडलर का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।
मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता ने अधिकारियों के साथ यह शिल्डें प्राप्त कीं।
समारोह में मुख्य सामग्री प्रबंधक जमुना शंकर मीणा, राजभाषा सहायक शमशाद खान तथा वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर हंसराज मीणा को भी पुरस्कृत किया गया। जून में बेहतर आउट टर्न के लिए भी 25 हजार रुपए का समूह पुरस्कार भी दिया गया।
सबसे कम शिल्डें
उल्लेखनीय है कि कोटा मंडल को इस बार संभवत सबसे कम शिल्डें मिली हैं। यही कारण है कि व्यक्तिगत और सामूहिक पुरस्कार भी कम मिले हैं। गत वर्ष कोटा मंडल ने 9 शिल्डों पर कब्जा जमाया था। जबकि 2016-17 में 15 शिल्डें जीती थीं।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.