Rail News Kota: टीबी रोग के खात्मे के लिए रेलवे ने 100 दिन का विशेष अभियान चलाया है। अभियान के पहले दिन बुधवार को वर्कशॉप में शिविर लगाया गया। इसमें 247 कर्मचारियों की टीबी रोग की जांच की गई। यह शिविर लगातार 10 दिनों तक चलेगा।
शिविर के दौरान क्षय रोग की जागरूकता के लिए एक ज्ञान वर्धक प्रदर्शनी भी लगाई गई। 100 दिवसीय अभियान के दौरान नुक्कङ नाटक, संगोष्ठी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं रैली भी निकल जाएगी।