रेलवे विजिलेंस ने की डकनिया अंडर ब्रिज की जांच, मिट्टी ढहने से ट्रैकमैन की हुई थी मौत

रेलवे विजिलेंस ने की डकनिया अंडर ब्रिज की जांच, मिट्टी ढहने से ट्रैकमैन की हुई थी मौत

रेलवे विजिलेंस ने की डकनिया अंडर ब्रिज की जांच, मिट्टी ढहने से ट्रैकमैन की हुई थी मौत
कोटा।  पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस ने सोमवार को कोटा-डकनिया के बीच निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की जांच की। विजिलेंस टीम में शामिल करीब आधा दर्जन निरीक्षकों ने गर्डर की नापा तोली भी की। साथ ही बियरिंग प्लेट को भी देखा। इसके अलावा मौके पर अन्य जानकारियां जुटाई गईं। साथ ही कई इंजीनियरों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए।
इससे पहले विजिलेंस टीम रेल पथ निरीक्षक (दक्षिण) कार्यालय भी पहुंची। यहां पर टीम ने अंडर ब्रिज से संबंधित सभी फाइलों और कागजातों की जांच की। टीम द्वारा संभवत मंगलवार को भी मामले की जांच जाएगी।
रेलवे बोर्ड विजिलेंस कर चुकी है जांच
उल्लेखनीय है कि इस अंडर ब्रिज की रेलवे बोर्ड विजिलेंस भी पिछले महीने जांच कर चुकी है। इसके अलावा कोटा रेल मंडल प्रशासन द्वारा मामले की जांच करवाई जा रही है। लेकिन अभी तक मामले में आगे की कार्रवाई का पता नहीं चल सका है।
ट्रैकमैन की हो चुकी है मौत
उल्लेखनीय है कि करीब 4 महीने पहले काम के दौरान इस अंडर ब्रिज की मिट्टी ढहने से एक ट्रैकमैन की मौत हो चुकी है। तीन-चार 4 अन्य कर्मचारी भी मिट्टी में दबने से घायल हुए थे।
इस घटना के समय चैन माउंटेन मशीन ऊपर चल रही थी। इस मशीन के दबाव और धमक से तथा गर्डर छोटी होने आदि कारणों से मिट्टी ढहने की बात सामने आ रही है। मामले में खास बात यह है कि मौके पर अधिकारी भी मौजूद थे। मामले में प्रशासन द्वारा तीन रेल पथ निरीक्षकों को चार्जशीट थमाई गई थी। लेकिन अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।
मृतक ट्रैकमैन के परिजनों द्वारा विज्ञान नगर थाने में मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन इसमें भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
यूआईटी कर रही निर्माण
उल्लेखनीय है कि इस अंडर ब्रिज का निर्माण नगर विकास न्यास (यूआईटी) द्वारा किया जा रहा है। रेलवे द्वारा यहां पर केवल संरक्षा संबंधित काम किया जा रहा है।
घटना वाले दिन सुबह यहां पर मिट्टी ढहने से मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी। रेलवे द्वारा इसी गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.