कोरोना काल में रेलवे वर्कशॉप ने रचा इतिहास, देशभर में सबसे ज्यादा वैगन किए मरम्मत

कोरोना काल में रेलवे वर्कशॉप ने रचा इतिहास, देशभर में सबसे ज्यादा वैगन किए मरम्मत

कोरोना काल में रेलवे वर्कशॉप ने रचा इतिहास, देशभर में सबसे ज्यादा वैगन किए मरम्मत
कोटा
रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) ने कोरोना काल में इतिहास रचा है। वर्कशॉप ने देश भर में सबसे ज्यादा वैगनों की मरम्मत का नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे वर्कशॉप ने 2020-21 में 5751 वैगनों की मरम्मत की। यह संख्या देशभर के वर्कशॉप में की गई वैगनों में सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि कोरोना काल में दो-ढाई महीने बंद रहने के बाद भी वर्कशॉप ने यह उपलब्धि हासिल की है। अधिकारियों ने बताया कि वर्कशॉप में हर महीने औसतन 500 वैगनों की मरम्मत होती है। साल भर में करीब 6000 वैगन मरम्मत किए जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना काल में वर्कशॉप बंद रहने के कारण इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका। घाटे की भरपाई के लिए वर्कशॉप ने हर महीने करीब 600 वैगन तैयार करना शुरु किए।
इसके चलते वर्कशॉप में देश भर में सबसे ज्यादा वैगन तैयार करने का यह नया रिकॉर्ड बना है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 2018-19 में वर्कशॉप ने 6008 वैगनो की मरम्मत की थी। मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता ने इस उपलब्धि को अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। गुप्ता ने बताया कोरोना काल में चुनौती के रूप में लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस काम को पूरा किया है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.