राजधानी का इंजन फेल, 4 घंटे देरी से पहुंची कोटा<br>यात्रियों को दी गलत जानकारी

राजधानी का इंजन फेल, 4 घंटे देरी से पहुंची कोटा<br>यात्रियों को दी गलत जानकारी

राजधानी का इंजन फेल, 4 घंटे देरी से पहुंची कोटा
यात्रियों को दी गलत जानकारी
कोटा। न्यूज़. दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (12952) का रविवार को मथुरा के पास छाता स्टेशन पर अचानक इंजन फेल हो गया। इसके चलते राजधानी करीब 4 घंटे देरी से कोटा पहुंची। इस दौरान ट्रेन के इंतजार में परेशान कोटा स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन की गलत जानकारी दी जाती रही। यात्रियों ने बताया कि कोटा नहीं पहुंचने के बावजूद भी 139 नंबर पर लगातार ट्रेन के सही समय से चलने की जानकारी दी जाती रही। इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन पर पता किया तो ट्रेन के 4 घंटे देरी से चलने की जानकारी मिली। इसके बाद यात्रियों ने ट्वीट कर मामले की जानकारी रेलवे को दी। इस पर कोटा मंडल अधिकारियों ने अपने जवाब में मामले को संबंधित अधिकारियों को भेजने की बात कही।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.