आरपीएफ हेड कांस्टेबल ने किया बलात्कार, निलंबित, छबड़ा की घटना
कोटा। न्यूज़. एक महिला ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हेड कांस्टेबल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। 58 वर्षीय इस कांस्टेबल का नाम सुरेश कुमार बताया जा रहा है। घटना के समय सुरेश छबड़़ा स्टेशन पर तैनात था। मामला सामने आने पर रेल प्रशासन ने सुरेश को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद सुरेश की कोटा में हाजिरी लग रही है। महिला की शिकायत पर छबड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह रेलवे आवासीय क्षेत्र में खाना बनाने जाती है। यहां अकेले में मौका देख कर सुरेश ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने महिला से बयान दर्ज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शनिवार को महिला ने शहर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की है। यहां महिला द्वारा थाना पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाने की बात भी सामने आई है।
आरपीएफ में मचा हड़कंप
यह घटना सामने आने के बाद आरपीएफ में हड़कंप मचा हुआ है। आरपीएफ द्वारा घटना को छुपाने का प्रयास भी किया गया। कई जवानों द्वारा इस मामले को फर्जी तक बताकर समझौता होने तक की जानकारी दी।
यह घटना 11 जनवरी की रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के लिए 12 जनवरी को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश को फोन और मैसेज किए। लेकिन विजय प्रकाश ने जवाब देना जरूरी नहीं समझा।
पुलिस ने भी चुप्पी साधे रखी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.