Rail News। कोटा-सवाईमाधोपुर रेलखंड स्थित कापरेन स्टेशन के पास पशु चराने से मना करने पर एक चरवाहे द्वारा क्रॉसिंग गेटमैन को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गेटमैन की शिकायत पर लाखेरी आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
गेेटमैन अशोक ने बताया कि यहां फाटक से होकर पास के गांव का एक चरवाह अपने पशुओं को चराने ले जाता है। कई बार यह चरवाह पटरियों के पास भी पशुओं को चराने की जिद करता है। लेकिन मना करने पर यह कई बार गेटमैन से कई बार गाली गलौच करता है और मारने पीटने की धमकी देता है।
मंगवार को भी पटरियों के पास जानवर चराने से मना करने पर इस चरवाहे ने शराब के नशे में अशोक को गोली मारने की धमकी दी और जमकर अभ्रदता की।
इससे पहले भी यह चरवाह बंदूक लेकर गेट पर पहुंच गया था। इस बंदूक को इसने गेटमैन के कमरे में रखा था। बंदूक देखकर घबराए गेटमैन ने इसकी शिकायत अपने आरपीएफ और सुपरवाइजर को भी की थी।
बेरिकेट्स से आई परेशानी
उल्लेखनीय है कि रेलवे ने पटरी के दोनों और बेरिकेट्स लगा दिए हैं। इसके चलते पशुओं का पटरी के पास आना रुक गया है। लेकिन चरवाह अब क्रॉसिंग गेट से पशुओं को रेलवे की सीमा में चरा रहे हैं।
हैशटैग: #कोटा #कापरेन #रेलवे #चरवाह #गेटमैन #धमकी #पुलिस #जांच
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.