सिन्हा बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-कोटा मंडल चिकित्सालय

सिन्हा बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-कोटा मंडल चिकित्सालय

सिन्हा बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
कोटा। न्यूज़ सुशील कुमार सिन्हा कोटा मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाए गए हैं । सिन्हा यहां पर आशीष मुखर्जी का स्थान लेंगे। सिन्हा अब तक उत्तर रेलवे में कार्यरत थे। सिन्हा रविवार को कोटा पहुंचकर सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
रेलवे अस्पताल में बढ़ाए 12 बेड
कोरोना मरीजों के लिए रेलवे अस्पताल में 12 बेड और बढ़ाएं हैं। अब कुल 52 हो गए हैं।
घंटों बाद मिला महिला को बेड
गंगापुर से आई एक सेवानिवृत्त महिला रेल कर्मचारी को घंटों बाद बेड नसीब हो सका। कोरोना पीड़ित महिला को पहले रेलवे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। बाद में महिला मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर रेलवे अस्पताल पहुंची। इसके बाद भी महिला घंटों तक बेड नसीब नहीं हो सका। बाद में डॉक्टर रकेश चौधरी और रेलवे एम्पलाई यूनियन की मदद से महिला के लिए जैसे-तैसे एक्स्ट्रा बेड की व्यवस्था की गई। करीब 3 घंटे बाद महिला को सही बेड मिल सका।
महिला को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी। महिला का ऑक्सीजन लेवल 60 तक पहुंच गया था। अगर महिला को इलाज मिलने में और देरी होती तो कुछ अनहोनी भी हो सकती थी।
एक महिला की मौत रेलवे अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई यह महिला यहां कई दिनों से भर्ती थी। सांस लेने में परेशानी के चलते महिला की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल में महिला को वेंटिलेटर भी उपलब्ध नहीं हो सका। जबकि अस्पताल में 4 वेंटीलेटर मौजूद हैं।
दो रेल कर्मचारियों की मौत शनिवार को रेलवे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। इनमें से एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकुमार शर्मा था। यह वाणिज्य विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुआ था। कोरोना के चलते निजी अस्पताल में राजकुमार का इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। इसी तरह सकतपुरा में भी एक रेल कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.