एक ही दिन होगा सोगरिया और मेमू ट्रेन का लोकार्पण: जीएम

एक ही दिन होगा सोगरिया और मेमू ट्रेन का लोकार्पण: जीएम

एक ही दिन होगा सोगरिया और मेमू ट्रेन का लोकार्पण: जीएम
कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) सुधीर कुमार गुप्ता अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को कोटा पहुंचे। प्रथम आगमन पर गुप्ता ने नवनिर्मित सोगरिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गुप्ता ने कहा कि सोगरिया स्टेशन लगभग तैयार है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही मेमू ट्रेन के संचालन की भी तैयारी है। गुप्ता ने कहा कि स्टेशन के जल्द लोकार्पण के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। तारीफ करते हुए गुप्ता ने कहा कि सोगरिया स्टेशन बहुत ही अच्छा बना है। स्टेशन बनाने में लोकल आर्किटेक्चर और यात्रियों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
सोलर लाइट से जगमगाएगा स्टेशन
निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने सोगरिया स्टेशन भवन पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि बिजली बचत के लिए यहां पर भी सोलर लाइट लगाई जानी चाहिए।
इसके अलावा गुप्ता ने टिकट बुकिंग विंडो नीचे बनाने के निर्देश दिए। अभी टिकट विंडो ऊपर स्टेशन अधीक्षक रूम में बनी हुई है। गुप्ता के निर्देश के बाद टिकट विंडो को नीचे बाहर की ओर शिफ्ट किया जाएगा।
एकता रैली को दिखाई झंडी
निरीक्षण से पहले गुप्ता ने सोगरिया स्टेशन पर राष्ट्रीय एकता रैली को हरी झंडी भी दिखाई। इस रैली में आरपीएफ के जवान मोटरसाइकिल पर सवार थे।
इस मौके पर गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड्स तथा मंडल के खिलाड़ियों ने वाकाथान का भी आयोजन किया था।
आरपीएफ ने रोका मीडिया कवरेज से
गुप्ता के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ ने मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोकने की कोशिश भी की। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि यह स्पेशल प्रोग्राम है। आपको बाद में मौका दिया जाएगा। इस पर मीडियाकर्मियों ने कहा कि कार्यक्रम खत्म हो जाएगा तो बाद में कैसे मौके दिया जाएगा। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने कार्यक्रम कवरेज किया। मीडिया कर्मियों ने कहा कि कार्यक्रम बाहर खुले में स्टेशन परिसर रोड पर हो रहा था। इसके बावजूद भी कवरेज से रोकने की कोशिश की गई। मीडिया कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों के ढुलमुल रवैय के कारण पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। रेलवे कि इस पर आज तक कोई स्पष्ट नीति देखने को नहीं मिली है।
अधिकारियों की ली बैठक
सोगरिया स्टेशन के निरीक्षण के बाद गुप्ता ने डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली।
बैठक में गुप्ता ने कोटा मंडल में चल रहा है निर्माण कार्यों की जानकारी ली। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों ने गुप्ता को कोटा मंडल में चल रहे कार्यों से अवगत कराया।
कर्मचारी संगठनों ने सौंपे ज्ञापन
बैठक के बाद विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने गुप्ता को अपनी मांगों के ज्ञापन भी सौंपे। गुप्ता ने संगठन पदाधिकारियों को मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
गरडिया महादेव के किए दर्शन
लंच के बाद गुप्ता ने गरडिया महादेव के दर्शन के लिए भी गए। शाम को गुप्ता ऑफिसर क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिनर के बाद गुप्ता रात को दयोदय एक्सप्रेस जबलपुर लौट गए।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.