स्टेशन मास्टरों ने किया फैजान का सम्मान

स्टेशन मास्टरों ने किया फैजान का सम्मान

स्टेशन मास्टरों ने किया फैजान का सम्मान
कोटा। न्यूज़. आज ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन कोटा मंडल द्वारा मंगलवार को आईएएस परीक्षा में 58वीं रैंक लाने पर फैजान अहमद का सम्मान किया गया। स्टेशन रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट में आयोजित सम्मान समारोह में स्टेशन मास्टरों ने फैजान को फूल मालाओं से लाद दिया।
समारोह में एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर फैजान ने पूरे देश के स्टेशन मास्टरों का मान बढ़ाया है। फैजान के पिता एहसान अहमद कोटा मंडल के कल्याणपुरा में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। एहसान की बेटी ने भी सवाई मानसिंह अस्पताल से 2020 में एमबीबीएस किया है। एहसान के पिता भी भारतीय रेलवे में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे।
समारोह में एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आसाराम मीणा, सचिव एहसान अहमद, केंद्रीय कार्यकारिणी सह सचिव तीरथ सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामिनी, सुरेश मीणा तथा नितेश शर्मा सहित 50 से अधिक स्टेशन मास्टर मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.