स्टेशन अधीक्षक की बाइक मिली, 24 घंटे चला तलाशी अभियान
कोटा। न्यूज़. कोटा आरक्षण कार्यालय स्टैंड से गायब हुई स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) प्रेम राज वर्मा की एक्टिवा बाइक मिल गई है। आरक्षण कराने आया कोई व्यक्ति अपनी छोड़कर गलती से वर्मा की बाइक उठा ले गया था। मौके पर छोड़ी गई बाइक के नंबरों के आधार पर वर्मा की गाड़ी का पता चला। स्टैंड संचालक पिछले 24 घंटे से बाइक की तलाश में जुटे हुए थे।
प्रेम राज ने मामले की शिकायत भीमगंजमंडी थाने में भी दी थी। पुलिस ने नंबरों के आधार पर मौके पर छोड़ी गई बाईक के मालिक का पता लगाया। इसके बाद स्टैंड संचालक बाइक मालिक घर पहुंच कर देर रात वर्मा की गाड़ी को लेकर आए। गाड़ी मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
इससे पहले सुबह सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति वर्मा की गाड़ी ले जाता नजर आ रहा है। लेकिन यह पहचाना नहीं जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात 10 बजे बाद ड्यूटी खत्म कर जाते समय वर्मा को अपनी बाइक गायब मिली थी। 2 घंटे तलाशी के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चलने पर वर्मा ने चोरी का शक जताया था।